गुरुवार के दिन बुलंद रहेंगे इन 4 राशियों के भाग्य के सितारे, सफलता के बन रहे हैं मजबूत योग, क्या आपकी राशि का भी नाम है शामिल?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


6 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के चलते इन राशि के जातकों को करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाए हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कल किन 4 राशियों का भाग्य सबसे ज्यादा साथ देगा। यहां पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल। 

मेष राशि

  • कल का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभ और प्रगति के संकेत लेकर आएगा।
  • कारोबार में उम्मीद से बेहतर मुनाफा मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
  • कार्यशैली में किया गया बदलाव भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकता है।
  • हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।
  • नया काम या बिजनेस शुरू करने वालों के लिए घर के बड़ों की सलाह लाभदायक साबित होगी।

वृष राशि

  • कल का दिन आपके लिए करियर और रोजगार के लिहाज से शुभ रहेगा।
  • नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर मिलने की संभावना है, जिससे आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता की सराहना होगी।
  • संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लेने पर लाभ मिल सकता है।
  • छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने और शिक्षकों का सहयोग मिलने के योग हैं।

तुला राशि

  • इन जातकों के लिए 6 अगस्त आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
  • कारोबार में धन लाभ होने के साथ रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
  • नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक रहेगी।
  • महिलाओं के लिए नए करियर अवसर मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि

  • कल का दिन आपके लिए नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा।
  • पार्टनरशिप में बिजनेस को लेकर हुई चर्चा भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।
  • विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं।
  • परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसानी से पूरे होंगे।
  • व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक किसी बड़े लाभ या नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: कल भरणी नक्षत्र में शीतलाष्टमी और कालाष्टमी का शुभ संयोग, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें