भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियां अब लगभग आखिरी चरण में हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से होगा, इससे पहले टीम इंडिया सात अगस्त से एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इस मैच को आप टीवी और मोबाइल पर लाइव देख भी सकते हैं। इस बीच श्रीलंका टीम के लिए बुरी खबर आ रही है। पता चला है कि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया है। ना ही सीरीज के लिए अभी तक स्क्वाड का ऐलान किया जा सका है।
लंका प्रीमियर लीग के मैच के दौरान लगी थी कुसल मेंडिस को चोट
श्रीलंका के विकैट कीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस लंका प्रीमियर लीग यानी एलपीएल में खेल रहे थे। कुसल कोलंबो कैप्स के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान एक मैच में उन्हें चोट लग गई थी। कैंडी रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान मेंडिस की दोहिने पैर में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है। इससे वे आगे के मैच नहीं खेल पाए। ये चोट उन्हें 19 जुलाई को लगी थी, हालांकि इसके बाद भी उनके भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल होने की उम्मीद की जा रही थी। अब श्रीलंका की मीडिया की ओर से खबरें आ रही हैं कि मेंडिस अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं है, इसलिए वे पहला मैच मिस सकते हैं। 15 अगस्त तक उनके पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद नहीं है।
अभी तक नहीं किया गया है श्रीलंकाई टीम का ऐलान
इस सीरीज के लिए श्रीलंका की ओर से अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है। चूंकि सीरीज अब ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए जल्द ही टीम की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। जब टीम का ऐलान होगा, तभी साफ होगा कि कुसल मेंडिस को लेकर क्या अपडेट है। वे श्रीलंकाई टीम के धाकड़ खिलाड़ी माने जाते हैं।
अब तक ऐसा रहा है कुसल मेंडिस का प्रदर्शन
कुसल मेंडिस अब तक श्रीलंका के लिए 75 टेस्ट खेलकर साढ़े चार हजार से अधिक रन बना चुके हैं। वहीं उन्होंने 156 वनडे मैच खेलकर करीब पांच हजार रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। कुसल ने 109 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर ढाई हजार से अधिक रन बनाए हैं। उनका टीम से बाहर होना टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। कुसल ने अपना आखिरी मैच 19 अगस्त को ही खेला था। उसके बाद से लेकर अब तक रिहैब कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कुसल मेंडिस की चोट के कारण ही अब तक टीम का ऐलान भी नहीं किया जा सका है।
यह भी पढ़ें
पप्पू यादव के बेटे ने खेली ताबड़तोड़ पारी, 8 छक्के ठोके, लेकिन शतक से बाल- बाल चूके
टेस्ट सीरीज के लिए हो गया टीम का ऐलान, धाकड़ बल्लेबाज इंजरी से हुआ बाहर








