महिला बनकर गर्ल्स हॉस्टल में घुसने और वहां युवती की हत्या करने की थी प्लानिंग, पुलिस ने 5 आरोपियों को धर दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


केरल के त्रिशूर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने गुरुवायुर मंदिर के पास से ऐसे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जो कि एक युवती की हत्या की साजिश रच रहे थे। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये आरोपी महिला का वेश धारण कर गर्ल्स हॉस्टल में घुसने और वहां जाकर एक युवती की हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इन सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस घटना के जानकारी मिलने के बाद लोग हैरान रह गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों में एक युवक का स्पा में काम करने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी ने बताया है कि युवती ने जब उससे संबंध तोड़ लिया तो उसने उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, इन पांचों आरोपियों को बीते मंगलवार को त्रिशूर के गुरुवायुर मंदिर के पास एक कार में पकड़ा गया था। जब आरोपियों को पकड़ा गया तब वे स्कूली बच्चों को मादक पदार्थ बेचने के लिए कार में बैठे हुए थे।

15 ग्राम गांजा भी बरामद

त्रिशूर में क्राइम की इस वारदात ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जिस वक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तब उनके पास से करीब 15 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया है कि पांचों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और वे स्पा कर्मचारी की हत्या की योजना बना रहे थे। ऐसे में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया- ”पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जानकारी दी है कि वे महिलाओं का वेश धारण कर के गर्ल्स हॉस्टल में घुसने और युवती की हत्या करने की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस ने बताया है कि पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, किशोर न्याय अधिनियम तथा स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के अनेक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- रैगिंग की शिकायत की तो बैट और डंडे लेकर जूनियर छात्रों पर टूट पड़े सीनियर्स, बेरहमी से की पिटाई

CRPF अफसर ने 2 साथियों की गोली मारकर की हत्या, एक को किया घायल और फिर खुद को किया शूट





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें