पश्चिम बंगाल में कालिम्पोंग-बिंदु मार्ग पर भारी लैंडस्लाइड, बाल-बाल बचे टूरिस्ट; बेहद डराने वाला VIDEO आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग से एक भयावह वीडियो सामने आया है। कालिम्पोंग शहर से बिंदु की ओर जाने वाली पहाड़ी सड़क पर अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और भारी मात्रा में मलबा व पत्थर सड़क पर आ गिरे। लैंडस्लाइड जब हुआ तब उस वक्त वहां से कई सैलानी और स्थानीय वाहन गुजर रहे थे। मलबा गिरते ही वहां मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी मची गई। घटना के समय सड़क से गुजर रहे कई पर्यटक और स्थानीय लोग इस लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। 

स्कूटी सवार की बाल-बाल बची जान

रविवार शाम को कालिम्पोंग शहर से बिंदु जाने वाली पहाड़ी सड़क पर स्टेट हाईवे पर अचानक लैंडस्लाइड हो गया। वीडियो में  दिख रहा है कि एक स्कूटी सवार उस जगह पर था जहां भूस्खलन हुआ। अचानक ऊपर से गिरते मलबे को देखकर उसने सूझबूझ दिखाई, जिससे उसकी जान बच गई। इसके अलावा, मार्ग पर मौजूद कई अन्य पर्यटकों की गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आने से महज कुछ दूरी पर रुक गईं। 

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ का हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ ही पल में सड़क पर मलबा फैल जाता है। वीडियो इतना डरावना है कि उसे देखकर हर कोई वहां मौजूद लोगों के खौफ को महसूस कर सकता है।

यातायात प्रभावित, राहत कार्य जारी

लैंडस्लाइड के बाद हाइवे पर भारी मात्रा में मलबा आने के कारण कालिम्पोंग-बिंदु स्टेट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी और भारी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

कालिम्पोंग के बारे में

बता दें कि कालिम्पोंग से बिंदु जाने वाला पहाड़ी मार्ग उत्तर बंगाल के सबसे दर्शनीय, सुंदर और प्राकृतिक रूप से समृद्ध रास्तों में से एक है। यह मार्ग पर्यटकों, प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं बता दें कि बिंदु पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग जिले का अंतिम गांव है, जो अंतरराष्ट्रीय भारत-भूटान सीमा पर स्थित है।

ये भी पढ़ें-

कंट्रोल खो बैठा सिंगापुर का कार्गो शिप, बंगाल में हुगली नदी के किनारे से टकराकर सड़क के पास पहुंचा, देखें Video





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें