क्या दिल्ली की राजनीति में जाएंगे देवेंद्र फडणवीस? CM ने अब खुद दे दिया जवाब, बोले- ‘उन्हें आनंद लेने दीजिए’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने एक बार फिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की अटकलों को हवा दे दी है। चव्हाण ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और वह दिल्ली की राजनीति में जा सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर फडणवीस का प्रमोशन होता है और वह दिल्ली जाते हैं, तो उन्हें मेरी शुभकामनाएं रहेंगी। हालांकि, चव्हाण ने ये भी कहा कि अगर फडणवीस को शिक्षा मंत्री बनाया जाता है तो उनका विरोध होगा, क्योंकि उनके मुताबिक फडणवीस महाराष्ट्र में असफल रहे हैं। वहीं, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन अटकलों पर खुद जवाब दे दिया है।

सीएम फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन तमाम अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी है और वह महाराष्ट्र की जनता की सेवा करते रहेंगे। फडणवीस ने साफ कहा कि वह महाराष्ट्र और मुंबई में ही रहेंगे। फडणवीस ने कहा कि कई लोग पतंगबाजी और अटकलें लगा रहे हैं, उन्हें इसका आनंद लेने दीजिए। मैं महाराष्ट्र और मुंबई में ही रहूंगा।

मैं मुंबई में ही रहूंगा- फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- “मैं दिल्ली आया तो भी चर्चा होती है। मैं मुंबई रहूं तो भी चर्चा होती है। मुझे ऐसा लगता है कि कई निकम्मे लोग हैं, जिन्हें मेरे साथ या मेरे बारे में चर्चा करना पसंद है, इसलिए उन्हें आनंद लेने दें। मुझे ऐसा लगता है कि जिसे जो तारे तोड़ने हैं, जिसे जो गुब्बारे उड़ाने हैं, जिसे जो पतंग उड़ावानी है, वो पतंग उन्हें उड़ाने दें। मैं महाराष्ट्र में हूं। महाराष्ट्र की जनता ने और मेरे नेता नरेंद्र मोदी जी ने महाराष्ट्र की जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं ईमानदारी से महाराष्ट्र की जनता की सेवा कर रहा हूं और करता रहूंगा। अनेक लोगों को ऐसा लगता है कि मुझे दिल्ली जाना चाहिए, लेकिन उन सबको मैं बताता हूं कि मैं मुंबई में ही रहूंगा।”

दिल्ली दौरे पर हैं सीएम फडणवीस

दरअसल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार को दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, रेलवे, सड़क, हाईवे कॉरिडोर और मेट्रो समेत कई अहम परियोजनाओं की समीक्षा हुई। आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र सरकार से मदद को लेकर भी प्रधानमंत्री से चर्चा हुई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल समेत कई नेताओं से मुलाकात की और महाराष्ट्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें- “केंद्रीय मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार, महाराष्ट्र से BJP और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता बनेंगे मंत्री”, बोले अठावले

मनोज जरांगे 29 अगस्त को फिर से करेंगे आंदोलन, ओबीसी महासंघ ने मांग को बताया भ्रमित करने वाला



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें