किन्नर को प्यार के जाल में फंसाया, फिर किया निकाह; पति बन ऐंठ लिया 13 लाख रुपये, सोने-चांदी और वाहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिश्तों, विश्वास और फरेब को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर एक किन्नर को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर निकाह किया और उसके बाद एक शातिर खेल शुरू हुआ।

पीड़िता का आरोप है कि प्यार और शादी के नाम पर आरोपी ने उससे करीब 13 लाख रुपये, सोने-चांदी के गहने और एक दोपहिया वाहन ऐंठ लिया। इतना ही नहीं, सच सामने आने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

इंस्टाग्राम से बातों का सिलसिला हुआ था शुरू

यह पूरा मामला साल 2025 में शुरू हुआ, जब इंस्टाग्राम पर पीड़िता की मुलाकात शाजापुर निवासी मुशर्रफ मंसूरी से हुई। पहले बातों का सिलसिला शुरू हुआ, फिर बातें प्यार में बदलीं और आखिरकार दोनों ने निकाह कर लिया। लेकिन किन्नर पीड़िता को क्या पता था कि जिस इंसान पर वह आंख मूंदकर भरोसा कर रही है, वह सिर्फ उसके पैसे और जेवर पर नजर गड़ाए बैठा है।

आरोपी पति समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद मुशर्रफ उसे शाजापुर ले आया। इसके बाद, आरोपी ने धीरे-धीरे उससे 13 लाख रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवर और एक दोपहिया वाहन हड़प लिया। धोखे का शिकार हुई पीड़िता जब कोतवाली थाने पहुंची, तो पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मुशर्रफ मंसूरी समेत उसके परिवार के 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

युवक ने किन्नर संग रचाई शादी

पिछले महीने एक इसी तरह का मामला राजस्थान के बारां जिले से सामने आया था। जिले के शाहाबाद क्षेत्र में मध्य प्रदेश के एक युवक ने राजस्थान की एक किन्नर ने विवाह किया। दरअसल, बारां जिले के शाहाबाद उपखंड के देवरी निवासी किन्नर सोनू उर्फ रेशमा और मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोलीपुरा निवासी सागर राजपूत पिछले एक साल से साथ रह रहे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बने और दोनों में प्यार हो गया। जब सागर ने रेशमा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो शुरुआत में रेशमा सामाजिक बंधनों और लोगों की सोच को लेकर थोड़ा झिझकी, लेकिन बाद में दोनों ने समाज की परवाह किए बिना जीवनभर साथ निभाने का फैसला कर लिया।

(रिपोर्ट- विनोद जोशी)

ये भी पढ़ें-

राजा-सोनम रघुवंशी की शादी के बकाया कैटरिंग बिल की शिकायत थाने में नहीं हुई दर्ज, दोनों परिवारों ने भी पल्ला झाड़ लिया

प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, रात के अंधेरे में 3 गूंगे लोगों की धारदार हथियार से हत्या





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें