सड़क पर दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर, भयानक हादसे का Video हो रहा वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हंसी-मजाक के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर जुगाड़, ड्रामे और डांस के भी काफी वीडियो वायरल होते हैं मगर ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ यही वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार कैमरे में कैद हुए पल जो लोगों को हैरान कर देते हैं, वो भी वायरल हो जाते हैं। इसमें कई वीडियो हादसे के भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो 18 सेकंड का है जो हर किसी को हैरान कर देगा। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक पिकअप वैन सड़क को पार कर रहा है। इसी दौरान उस सड़क पर एक कार तेज रफ्तार में आते हुए नजर आती है। अब न उस वैन वाले ने उस कार को देखा और अपनी गाड़ी को रोकने की कोशिश की और न ही कार वाले ने वैन को देखकर अपनी रफ्तार कम की या फिर गाड़ी को रोका और दोनों में जोरदार टक्कर हुई। दोनों गाड़ियों के बीच जो टक्कर हुई, वो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देने वाला है। वैसे यह हादसा कब का है, वीडियो कहां का है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 80 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘यहां किसकी गलती है, टोयोटा फॉर्च्यूनर वाले की या फिर महिंद्रा पिकअप वाले की?’ वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- उस महिंद्रा वाले को 30 साल की जेल होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- पिकअप वाले की गलती है, SUV वाले के पास रिएक्ट करने या रोकने का समय नहीं था।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बड़ा प्यारा सा Video, दिल जीत लेगा आपका

शख्स ने अपनी पत्नी के साथ किया गजब का प्रैंक, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें