वॉयसमैक्सिंग: मर्दाना आवाज के लिए लड़के यूज कर रहे AI ऐप्स, क्या सच में इम्प्रेस होती हैं लड़कियां?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Last Updated:

Voicemaxxing Trend: आजकल सोशल मीडिया पर लुक्समैक्सिंग के बाद वॉयसमैक्सिंग का नया ट्रेंड चल रहा है. लड़के अपनी आवाज को ज्यादा मर्दाना और भारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वो कई तरह की एक्सरसाइज और एआई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. उन्हें लगता है कि भारी आवाज से लड़कियां जल्दी इम्प्रेस हो जाती हैं. एक्सपर्ट्स इस ट्रेंड को पूरी तरह से गलत मानते हैं और इसके कोई खास फायदे नहीं हैं.

मर्दाना आवाज के लिए लड़के यूज कर रहे AI, क्या इससे इम्प्रेस होती हैं लड़कियां?Zoom

Voicemaxxing: आवाज भारी करने के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ कर रहे युवा, जानें एक्सपर्ट्स की राय. (AI Generated Photo)

नई दिल्ली: आजकल इंटरनेट पर हर चीज को मैक्स करने का ट्रेंड चल रहा है. लुक्समैक्सिंग और प्रोटीनमैक्सिंग के बाद अब वॉयसमैक्सिंग का नया क्रेज शुरू हो गया है. टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर युवा लड़के अपनी आवाज को भारी बनाने के टिप्स शेयर कर रहे हैं. इन लड़कों का मानना है कि उनकी आवाज जितनी डीप और मर्दाना होगी, उनका डेटिंग गेम उतना ही स्ट्रॉन्ग होगा. लड़कियां भारी आवाज वाले लड़कों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं. इस चक्कर में लड़के कई तरह की अजीबोगरीब वोकल एक्सरसाइज कर रहे हैं. वो अपनी आवाज को भारी बनाने के लिए एआई ऐप्स का भी सहारा ले रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि लड़कों का यह तरीका बिल्कुल गलत है. इससे उन्हें मनचाहे रिजल्ट नहीं मिलने वाले हैं. वॉयसमैक्सिंग से लड़कियां इम्प्रेस नहीं होती हैं. उल्टा यह ट्रेंड उनके गले और वोकल कॉर्ड्स के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

आवाज भारी करने के पीछे का साइंस आखिर कैसे काम करता है?

हमारे गले में एक वॉयस बॉक्स होता है जिसे लैरिंग्स कहते हैं. यह कार्टिलेज से बना होता है और विंडपाइप के ऊपर मौजूद रहता है. बाहर की तरफ उभरा हुआ हिस्सा एडम्स एप्पल कहलाता है. वॉयस बॉक्स के अंदर वोकल फोल्ड्स होते हैं जो मसल से बने होते हैं. इनकी लंबाई और मोटाई हमारी आवाज की पिच तय करती है. प्यूबर्टी के दौरान टेस्टोस्टेरोन हार्मोन इन फोल्ड्स को मोटा कर देता है. यही वजह है कि लड़कों की आवाज लड़कियों के मुकाबले ज्यादा भारी होती है. एक उम्र के बाद लड़कों की आवाज की पिच फिक्स हो जाती है.

टिकटॉक पर वॉयसमैक्सिंग के नाम पर युवाओं को क्या सिखाया जा रहा है?

टिकटॉक पर वॉयसमैक्सर्स कई तरह की अजीब टिप्स दे रहे हैं. इनमें कुछ सही वोकल ट्रेनिंग के तरीके हैं तो कुछ बिल्कुल बकवास हैं.

  • सिंगिंग टीचर्स भी मानते हैं कि डायाफ्राम से सांस लेना और पानी पीना आवाज के लिए अच्छा है. लेकिन इसके आगे की चीजें काफी रिस्की और बिना किसी रिसर्च के हैं.
  • लड़के अपनी आवाज को भारी करने के लिए नेक क्रंचेज जैसी एक्सरसाइज कर रहे हैं. उनका मानना है कि इससे गर्दन की मसल्स मजबूत होंगी और आवाज डीप हो जाएगी.
  • वॉयस प्रोफेशनल्स कहते हैं कि आवाज में गहराई जबड़े का तनाव कम करने से आती है. गर्दन की मसल्स बनाने से आवाज पर कोई फर्क नहीं पड़ता है.

आवाज को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कौन से ऐप्स का यूज कर रहे लड़के?

लुक्समैक्सिंग की तरह ही इसमें भी म्यूइंग का काफी इस्तेमाल हो रहा है. लड़के अपनी जीभ को मुंह के ऊपरी हिस्से पर रखते हैं. वो रात में मुंह पर टेप लगाकर सोते हैं ताकि नाक से सांस ले सकें. इसके अलावा कई मोबाइल ऐप्स भी लड़कों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं. ‘वॉयसमैक्स- टॉक लाइक ए चैड’ नाम का एक ऐप काफी वायरल है. यह ऐप यूजर की आवाज को अट्रैक्टिव और मर्दाना होने के आधार पर रेटिंग देता है.

‘वॉयसमैक्स एआई’ नाम का एक और प्रोडक्ट मार्केट में है. यह ऐप दावा करता है कि 80 परसेंट लड़कियां सिर्फ आवाज से अट्रैक्ट होती हैं. यह एआई टूल बताता है कि आपकी आवाज लड़कियों को पसंद आएगी या नहीं. असल जिंदगी में लड़कियां इन बनावटी आवाजों से बिल्कुल भी इम्प्रेस नहीं होती हैं.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें