बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष को क्यों पीटने लगे पार्टी कार्यकर्ता? फाड़ा कुर्ता; देखें वीडियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बीकानेर में कांग्रेस की अंदरुनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। बुधवार को वार्ड संख्या 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय उद्घाटन पर आए शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट की गई। कथित तौर पर टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई की। अचानक हुए इस घटनाक्रम में एक बार मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मारपीट के दौरान युवाओं ने टिकट चोर… टिकट चोर….के नारे लगा रहे थे।

बहाने से बाहर बुलाकर पीटा

जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल ने कहा कि वार्ड नंबर 50 के कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय का उद्घाटन था। कार्यक्रम में मोहित अरोड़ा भी आया हुआ था। मोहित अरोड़ा कल मेरे कार्यालय में भी आया था,उसने कहा कि में पार्टी के साथ हूं, जिसे सिंबल मिला है। उसकी मदद करूंगा। उद्घाटन के कार्यक्रम में मोहित अरोड़ा अपने 5 -6 साथियों के साथ आया हुआ था। मेरे साथ खड़े होकर पार्टी के नारे लगा रहा था। मुझे लगा सब माहौल शांतिपूर्ण है लेकिन वो साजिश करके वहां आया था। मुझे बात करने के लिए बाहर लेकर गया। हम सीढ़ियों के पास खड़े थे। उसके साथ वीडियो बना रहे थे। उसने मेरे साथ मारपीट की और बदतमीजी किया। मारपीट में मेरा कुर्ता भी फट गया। 

पिटाई का वीडियो यहां देखें

मदन मेघवाल ने कहा कि ऐसे में पास खड़े लोगों ने मुझे बचाया और वो भाग गए। उसके पास हथियार होने का भी अंदेशा है। विश्वास में लेकर मेरे साथ जो घटना की है वो ठीक नहीं है। इस तरह की हरकतों से हम डरने वाले नहीं हैं और हम अब कानूनी कार्रवाई करेंगे और वार्ड से प्रत्याशी को जीत कर इनका जवाब देंगे। 

यहां देखें वीडियो

वही पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला ने कहा कि मेरे आने से पहले यह घटना हो गई थी लेकिन यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष के साथ इस तरह का व्यवहार करना निंदनीय है। लोकतंत्र में इस तरह की हरकतें उचित नहीं है ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 

अशोक गहलोत ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना की आलोचना की है। एक्स हैंडल पर गहलोत ने कहा कि बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ की गई मारपीट बेहद दुखद है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस प्रकार का व्यवहार, हरकत अनुशासनहीता है और अस्वीकार्य है। जिन भी युवकों ने मेघवाल के साथ मारपीट की है वो कांग्रेसी नहीं हो सकते क्योंकि यह शर्मनाक हरकत कांग्रेस की संस्कृति और विचारधारा के  खिलाफ है। पुलिस को अविलंब इन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करनी चाहिए। 

बता दें कि नगर निकाय चुनाव 9 सितंबर और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा। नामांकन के अंतिम दिन 31 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे तक 17 कांग्रेस प्रत्याशियों का सिंबल निर्वाचन अधिकारी के पास नहीं पहुंचा, जिससे वे नामांकन नहीं कर सके। 

रिपोर्टः भवानी जोशी

ये भी पढ़ेंः जयपुर नगर निगम चुनाव में BJP का बड़ा एक्सपेरिमेंट, 8 मुस्लिम चेहरों को दिया टिकट

नगर पालिका चुनाव से पहले शिक्षा मंत्री के बहू-बेटे को झटका, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आवेदन खारिज, शिक्षित होने के बावजूद फॉर्म पर लगाया अंगूठा





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें