बिना पावर और पैसे के हर महफिल में मिलेगा सच्‍चा सम्‍मान, बस ज़िंदगी में अपना लें ये 5 आसान आदतें, लोग करेंगे दिल से कद्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Last Updated:

Simple Habits To Get Respected : क्या समाज में सम्मान पाने के लिए पैसा, पावर या सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी होना ज़रूरी है? जी नहीं! आपकी शख्सियत और व्यवहार ही आपकी सबसे बड़ी ताकत हैं. अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बस ये 5 आसान आदतें अपनाकर देखिए, हर जगह आपको भरपूर इज़्ज़त और प्यार मिलेगा.

बिना पावर और पैसे के भी मिलेगी भरपूर इज़्ज़त, अपनाएं ये 5 आसान आदतेंZoom

दूसरों की गैरमौजूदगी में उनकी कमियां निकालना या गॉसिप करना आपकी इमेज को खराब करता है.

How To Get Respect Without Power : क्या आपको भी लगता है कि समाज में इज़्ज़त कमाने के लिए बैंक बैलेंस, कोई बड़ा पद या फिर सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग होना ज़रूरी है? अगर हाँ, तो आप थोड़ा गलत सोच रहे हैं. असल दुनिया में ‘रिस्पेक्ट’ (Respect) आपकी हैसियत देखकर नहीं, बल्कि आपकी शख्सियत देखकर मिलती है. मनोवैज्ञानिकों और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंसान का व्यवहार ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होता है. अगर आप भी चाहते हैं कि जब आप किसी कमरे में एंट्री लें, तो लोग दिल से आपका सम्मान करें, तो अपनी डेली रूटीन में ये 5 आसान और असरदार आदतें आज़माकर देखिए:

बिना पैसे और पावर के ऐसे पाएं इज्‍जत (How To Get Respect Without Power)- 

‘सुनने’ की आदत डालें-
आजकल हर कोई सिर्फ अपनी बात कहना चाहता है. ऐसे में जो इंसान दूसरों को ठंडे दिमाग से और पूरी तवज्जो के साथ सुनता है, उसकी वैल्यू अपने आप बढ़ जाती है. जब आप सामने वाले की बात को बीच में काटे बिना सुनते हैं, तो उसे महसूस होता है कि आप उसकी परवाह करते हैं.

जुबान के पक्के बनें-
अगर आपने किसी को कोई समय दिया है या कोई वादा किया है, तो उसे हर हाल में पूरा करें. जो लोग ‘हाँ’ कहकर मुकर जाते हैं, लोग उन पर भरोसा करना बंद कर देते हैं. वहीं, वक्त के पाबंद और अपनी बात के पक्के लोगों को समाज में बेहद सम्मान की नज़रों से देखा जाता है.

‘थैंक यू’ और ‘सॉरी’ कहने में कंजूसी न करें-
ये दो शब्द दिखने में छोटे हैं, लेकिन इनका असर बहुत गहरा होता है. अपनी गलती होने पर बिना किसी ईगो (Ego) के ‘सॉरी’ बोल देना और किसी की छोटी सी मदद पर भी ‘थैंक यू’ कहना, आपके डाउन-टू-अर्थ (Down-to-earth) स्वभाव को दिखाता है. लोग ऐसे विनम्र इंसानों की तरफ खींचे चले आते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पीठ पीछे बुराई करने से बचें-
दूसरों की गैरमौजूदगी में उनकी कमियां निकालना या गॉसिप करना आपकी इमेज को खराब करता है. जब आप दूसरों की पीठ पीछे भी उनके बारे में अच्छी या न्यूट्रल बातें करते हैं, तो लोगों के बीच यह मैसेज जाता है कि आप एक भरोसेमंद और मैच्योर इंसान हैं.

हर किसी को बराबर सम्मान दें-
एक आम कहावत है, “अगर जानना है कि कोई इंसान कैसा है, तो यह देखो कि वह अपने से कमज़ोर या छोटे पद के लोगों (जैसे ऑफिस के प्यून, कूरियर बॉय या रेस्टोरेंट के वेटर) से कैसा बर्ताव करता है.” जो व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के सबको बराबर इज़्ज़त देता है, उसे समाज में सबसे ज्यादा सराहा जाता है.

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…

और पढ़ें



Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें