दौलत-शौहरत या लुक्स नहीं, पुरुषों की इन 3 खूबियों पर दिल हार बैठती हैं महिलाएं! डेटिंग कोच ने बताई असली सच्चाई!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Last Updated:

Attractive Qualities In Men : क्या महिलाओं को आकर्षित करने के लिए सिर्फ पैसा, अच्छी बॉडी या हैंडसम लुक्स ही काफी हैं? मशहूर डेटिंग कोच का कुछ और ही मानना है. उन्होंने बताया कि महिलाओं को पुरुषों की तीन ऐसी खूबियां सबसे ज्यादा पसंद आती हैं, जिनका दौलत या शौहरत से कोई लेना-देना नहीं है. जानिए क्या हैं ये खास गुण.

ख़बरें फटाफट

दौलत-शौहरत या लुक्स नहीं, पुरुषों की इन 3 खूबियों पर दिल हार बैठती हैं महिलाएंZoom

महिलाओं को ऐसा पुरुष पसंद आता है, जिसमें आत्मविश्वास हो, लेकिन वह घमंडी या दिखावा करने वाला न हो. Image : AI

Dating Advice for Men : अक्सर लोगों को लगता है कि महंगी कार, अच्छा बैंक बैलेंस, शानदार बॉडी या आकर्षक चेहरा ही महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. लेकिन एक मशहूर डेटिंग कोच का कहना है कि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. उनके मुताबिक, ज्यादातर महिलाएं किसी पुरुष में तीन ऐसी खूबियां तलाशती हैं, जिनका पैसे या दिखावे से कोई सीधा संबंध नहीं होता. मशहूर मेन्स डेटिंग कोच जेमी (Jamie) ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि अगर किसी पुरुष में ये तीन गुण हैं, तो वह रिश्तों में ज्यादा आकर्षक नजर आता है. जेमी का दावा है कि उन्होंने हजारों लोगों को सही पार्टनर खोजने में मदद की है और उनके अनुभव में यही बातें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं.

महिलाओं को ऐसा पुरुष पसंद आता है, जिसमें आत्मविश्वास हो, लेकिन वह घमंडी या दिखावा करने वाला न हो. Image : AI

1. आत्मविश्वास, लेकिन बिना घमंड के
महिलाओं को ऐसा पुरुष पसंद आता है, जिसमें आत्मविश्वास हो, लेकिन वह घमंडी या दिखावा करने वाला न हो. उनका कहना है कि हर समय खुद को साबित करने की कोशिश करना या सबसे ज्यादा बोलना आत्मविश्वास नहीं है. असली आत्मविश्वास वह होता है, जो बिना कुछ कहे भी लोगों को महसूस हो जाए. ऐसा व्यक्ति अपनी पहचान और अपनी खूबियों को जानता है. उसे दूसरों से अपनी तारीफ करवाने की जरूरत नहीं पड़ती. यही शांत और सहज आत्मविश्वास महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp. आपका नाम गोपनीय रखकर हम देंगे जानकारी.

2. अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर
जिंदगी में तनाव और चुनौतियां हर किसी के पास होती हैं. ऐसे में जो व्यक्ति मुश्किल हालात में भी मुस्कुराना जानता हो और दूसरों को हंसा सके, वह लोगों को जल्दी पसंद आता है. हालांकि जेमी एक जरूरी बात भी बताती हैं. उनका कहना है कि मजाक करना अच्छी बात है, लेकिन हर समय खुद को ही मजाक का पात्र बना लेना सही नहीं है. बेहतर यह है कि आप किसी परिस्थिति पर हल्के-फुल्के अंदाज में हंस सकें, बजाय इसके कि खुद को ही बार-बार नीचा दिखाएं. इससे आपका व्यक्तित्व सकारात्मक और सहज नजर आता है.

3. जीवन में कोई लक्ष्य होना
जेमी के मुताबिक महत्वाकांक्षा का मतलब सिर्फ अच्छी नौकरी, बड़ा पैकेज या प्रमोशन नहीं है. महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं, जिनके जीवन में कोई सपना, लक्ष्य या जुनून हो. चाहे वह नया बिजनेस शुरू करना हो, कोई नई स्किल सीखना हो या किसी शौक को आगे बढ़ाना हो. जब किसी इंसान के पास अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट सोच होती है, तो उसका व्यक्तित्व ज्यादा प्रभावशाली लगता है. ऐसे लोगों के पास बात करने के लिए भी कई दिलचस्प विषय होते हैं, जो रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

क्या सिर्फ यही तीन बातें काफी हैं?
डेटिंग कोच का मानना है कि किसी को प्रभावित करने के लिए खुद को पूरी तरह बदलने की जरूरत नहीं होती. अगर आप अपनी असली पहचान बनाए रखते हुए आत्मविश्वासी हैं, सकारात्मक सोच रखते हैं और अपने जीवन के लक्ष्यों पर काम कर रहे हैं, तो यही गुण आपको दूसरों से अलग बनाते हैं. 

आज के समय में कई महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं. ऐसे में वे केवल पैसा या महंगे शौक नहीं, बल्कि ऐसे साथी की तलाश करती हैं जो समझदार, भावनात्मक रूप से परिपक्व और जीवन के प्रति गंभीर हो. बता दें कि यह जानकारी मशहूर डेटिंग कोच जेमी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई राय और अनुभव पर आधारित है. हर व्यक्ति की पसंद, व्यक्तित्व और रिश्तों को लेकर सोच अलग-अलग हो सकती है.

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें



Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें