प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात ‘ रेडियो कार्यक्रम के 137वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ एक ऐसा मंच है, जहां हम नए प्रयासों को सामने लाते हैं।
पीएम मोदी ने युवाओं को इतिहास के ज्ञान को आसानी से प्राप्त करने के लिए bharatrajya.com वेबसाइट पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर कोई भी एक साल चुनें और आपको पता चल जाएगा कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसने शासन किया था। इस वेबसाइट को मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि ने बनाया है। पीएम मोदी ने कहा कि कृष्णा शेषाद्रि की यह कोशिश न सिर्फ इतिहास के छात्रों के लिए फायदेमंद होगी, बल्कि इससे हमें इतिहास को दिलचस्प तरीके से सीखने में भी मदद मिलेगी।
‘मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी से एकजुट होकर #नशामुक्तभारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है, ताकि हमारे युवा नशे से दूर रहें और स्वस्थ, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य साफ है- हमें देश के युवाओं को नशे से दूर रखना और भारत को ड्रग्स से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।
खबर अपडेट हो रही है…
ये भी पढ़ें-
‘डिजिटल अरेस्ट’ पर न्यायपालिका सक्रिय, संसद के कानून का इंतजार नहीं कर रही: CJI सूर्यकांत
दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, पढ़ें मौसम अपडेट्स








