Bank Holidays in September 2026: इस साल सितंबर में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। सितंबर 2026 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 9 छुट्टियां रहेंगी। यहां हम जानेंगे कि आपके राज्य में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
सितंबर में कब-कब रहेगी रविवार और शनिवार की छुट्टी
सितंबर 2026 में 6, 13, 20 और 27 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मौकों और स्थानीय त्योहारों की वजह से 4, 11, 12, 14, 15, 21, 22, 23 और 25 सितंबर को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
आपके राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
- 4 सितंबर- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बड़े मौके पर त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और गोवा को छोड़कर पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 11 सितंबर- जयपुर में होने वाले नगर निगम के चुनाव की वजह से शहर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 12 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के मौके पर असम में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 14 सितंबर- महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वारासिद्धि विनायक व्रत, विनायक चतुर्थी, हरतालिका तीज के मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 15 सितंबर- गुजरात, ओडिशा और गोवा में संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई महोत्सव, गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 21 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव और श्री नारायण गुरु समाधि महोत्सव के मौके पर असम और केरल में सभी बैंकों की छु्ट्टी रहेगी।
- 22 सितंबर- झारखंड में कर्मा पूजा के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 23 सितंबर- महाराजा हरि सिंह की जयंती के मौके पर जम्मू और कश्मीर में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 25 सितंबर- सिक्किम में 25 सितंबर को इंद्रजात्रा त्योहार के मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
इन राज्यों में शनिवार-रविवार के अलावा भी लगातार 2 दिन बंद रहेंगे बैंक
सितंबर में देश के दो राज्यों में शनिवार और रविवार के अलावा भी लगातार 2-2 दिनों की छुट्टी रहेगी। इस महीने ओडिशा और गोवा में बैंक लगातार 2-2 दिन बंद रहेंगे। ओडिशा और गोवा में 14 और 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी और गणेश पूजा के बड़े मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। बताते चलें कि इससे ठीक पहले, 12 सितंबर को महीने के दूसरे शनिवार की वजह से भी इन दोनों राज्यों में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
असम और केरल में भी 20 और 21 सितंबर को लगातार दो दिनों तक सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 20 सितंबर को रविवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 21 सितंबर को स्थानीय त्योहारों की वजह से सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
सिक्किम में लगातार 3 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी
इसके अलावा, सिक्किम में 25, 26 और 27 सितंबर को लगातार 3 दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। सिक्किम में 25 सितंबर को इंद्रजात्रा त्योहार के मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें








