गाजियाबाद में युवक ने युवती पर की थप्पड़ों की बौछार, हाथ में चाकू लिए था, Video हुआ वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक इंदिरापुरम के एक मॉल में एक युवक ने युवती पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस दौरान युवक हाथ में चाकू भी लिए हुआ था। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख कर हर कोई हैरान है। 

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के जयपुरिया मॉल में स्थित California Burrito में काम करने वाली एक हिंदू युवती के साथ प्रताप विहार निवासी मुस्लिम युवक ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहीं युवती की अपने स्टोर पर काम करने वाले एक अन्य युवक से भी दोस्ती है। इसी बात से गुस्सा युवती का प्रेमी आज सुबह मॉल में पहुंचा और स्टोर के किचन में घुस कर वहां रखा चाकू उठा लिया। इसके बाद उसने युवती को जमकर पीटा।

मॉल घूमने आए किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच के लिए मॉल में भी पहुंची। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। खबर अपडेट हो रही है…

(रिपोर्ट: जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें- प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, रात के अंधेरे में 3 गूंगे लोगों की धारदार हथियार से हत्या

मऊ में खूनी लव ट्रायंगल, शादीशुदा महिला ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर की पहले आशिक की हत्या





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें