PM मोदी का आया इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का फोन, क्या हुई बात?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज (गुरुवार को) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन कॉल आया। PMO ने इसकी जानकारी दी है। दोनों नेताओं ने इस फोन कॉल के दौरान भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की और भारत-इजरायल के आपसी फायदे के लिए अलग-अलग सेक्टर्स में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।

वेस्ट एशिया के हालात पर हुई चर्चा

बता दें कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और PM मोदी ने वेस्ट एशिया में हाल की घटनाओं पर भी बातचीत की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने रीजनल सिक्योरिटी, स्थिरता और शांति से जुड़े मसलों पर अपने-अपने विचार साझा किए। इसके अलावा, PM मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू इस बात पर भी सहमत हुए कि लगातार बदलते क्षेत्रीय हालात के बीच भारत-इजरायल के बीच नियमित रूप से संवाद और समन्वय बनाए रखना काफी अहम है।

डायलॉग और डिप्लोमेसी पर है भारत का जोर

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान भारत की उस पॉलिसी को भी दोहराया, जिसमें डायलॉग, डिप्लोमेसी और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान से क्षेत्र में तनाव को कम करने पर जोर दिया जाता है। दोनों नेता इस पर सहमत हुए कि भविष्य में भी इजरायल और भारत के बीच उच्चस्तरीय संपर्क जारी रहेगा, ताकि दोनों देशों के संबंधों को और नई तेजी दी जा सके व साझा हितों वाले मुद्दों पर करीबी सहयोग भी बना रहे।

डिफेंस समेत कई सेक्टर्स को लेकर बातचीत की उम्मीद

माना जा रहा है कि इजरायली प्रधानमंत्री और PM मोदी के बीच डिफेंस, एग्रीकल्चर, वाटर मैनेजमेंट, इनोवेशन, साइबर सिक्योरिटी हाई-टेक, स्टार्टअप और ट्रेड जैसे सेक्टर्स में चल रहे कोऑपरेशन पर भी चर्चा हुई है। इजरायल और भारत पिछले कुछ साल से इन क्षेत्रों में अपनी पार्टनरशिप को लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं। दोनों देश, भविष्य में भी नई संभावनाओं पर मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फरवरी में इजरायली संसद को PM मोदी ने किया था संबोधित

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी महीने में PM मोदी, इजरायल गए थे। तब इजरायली संसद में संबोधन करते हुए PM मोदी ने कहा था कि भारत-इजरायल की दोस्ती विश्व के लिए जरूरी है। भारत में बिना किसी जुल्म या भेदभाव के डर के यहूदी समुदाय के लोग रहते आए हैं। अपने धर्म को उन्होंने बचाए रखा है और समाज में पूरी तरह से मिलजुल गए। इस दौरान, इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने नेसेट को संबोधन में कहा था कि मोदी सिर्फ उनके दोस्त नहीं, बल्कि भाई हैं

ये भी पढ़ें- इजरायल की संसद ने PM मोदी को जो सर्वोच्च सम्मान दिया, उसका क्या नाम है?





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें