भूकंप के झटकों से हिली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की धरती, रिक्टर स्केल पर कितनी थी तीव्रता?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। बीते कुछ समय में भूकंप के कारण अलग-अलग देशों में हजारों लोगों की मौत भी देखने को मिली है। ऐसे में भूकंप को लेकर लोगों के मन में डर बढ़ता चला जा रहा है। इसी क्रम में अब गुरुवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गढ़चिरौली में ये भूकंप तड़के तड़के सुबह 4 बजे के करीब आया जिससे लोग डर गए।

कितनी तीव्रता का था भूकंप?

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, गढ़चिरौली जिले के सिरोंचा-अहेरी क्षेत्र में गुरुवार को तड़के करीब 4 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई है। भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिरोंचा तालुका के आरक्षित वन क्षेत्र में होने की जानकारी सामने आई है।

नागेपल्ली क्षेत्र में भी हलचल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, गढ़चिरौली जिले में आए इस भूकंप को हल्के स्तर का माना जा रहा है। इस भूकंप के कारण अब तक किसी भी तरह की जनहानि या वित्तीय नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप के झटके नागेपल्ली क्षेत्र में भी महसूस किए गए हैं।

आपको बता दें कि अगस्त महीने की 14 तारीख को महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई थी। बता दें कि इससे ठीक तीन दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इन दोनों झटकों की तीव्रता क्रमश: 3.2 और 3.4 रही थी।

जानिए भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि भूकंप आने के समय धरती हिलने की मुख्य वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। जब भूकंप आता है तो जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। (रिपोर्ट: नरेश सहारे)

ये भी पढ़ें- भूकंप के दो लगातार झटकों से हिला मुंबई के पास का पालघर जिला, लोगों में डर का माहौल

भूकंप से एक बार फिर कांप उठी भारत की धरती, महाराष्ट्र में महसूस किए गए झटके



[ad_2]

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें