आप भी बेसब्री से कर रहे हैं प्लास्टिक नोट का इंतजार? कब तक बाजार में आएगा, RBI गवर्नर ने दे दिया हिंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारत सरकार पॉलिमर यानी प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि, आम लोगों को अपने हाथों में प्लास्टिक नोट पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। अगर आप भी प्लास्टिक नोट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ये जानना चाहते हैं कि ये बाजार में कब तक आएगा, तो इसका जवाब मिल गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने प्लास्टिक नोट को जारी किए जाने की प्लानिंग को लेकर अहम जानकारी शेयर की है।

कब तक जारी होंगे प्लास्टिक के नोट

बुधवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों की घोषणा के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए संजय मल्होत्रा ने कहा कि आरबीआई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलिमर यानी प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि आरबीआई अगले साल अप्रैल-मई में प्लास्टिक नोट जारी कर सकता है। जिसके कुछ समय बाद ये बाजार में तेजी से सर्कुलेट होना शुरू हो जाएंगे।

मजबूत और लचीली प्लास्टिक फिल्म से बनाए जाते हैं पॉलिमर नोट

पॉलिमर नोट एक खास तरह प्लास्टिक जैसे सिंथेटिक पदार्थ से बनाया जाता है। इसमें एक मजबूत और लचीली प्लास्टिक फिल्म का इस्तेमाल होता है, जिस पर नोट की छपाई की जाती है। ये नोट कागजी नोट की तुलना में ज्यादा टिकाऊ तो होंगे ही, ये जल्दी खराब भी नहीं होंगे। 

30 सालों से भी ज्यादा समय तक चल सकते हैं प्लास्टिक नोट

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कुछ देशों में पॉलिमर नोट का 30 सालों से भी ज्यादा समय तक चलने का रिकॉर्ड हैं। ये नोट खासतौर पर कम मूल्य वर्ग के नोटों के लिए उपयोगी होंगे, क्योंकि इनका इस्तेमाल और चलन बहुत ज्यादा होता है। उन्होंने कहा, ”अगर सभी योजनाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ती हैं तो हमारा लक्ष्य है कि ये नोट अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में चलन में आ जाएं।” 

10 और 20 रुपये के 100-100 करोड़ नोट छापने की प्लानिंग

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अभी हाल ही में लोकसभा में बताया था कि वित्त मंत्रालय ने RBI के 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलिमर करेंसी नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। पंकज चौधरी ने बताया था कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 रुपये और 20 रुपये के 100-100 करोड़ नोट छापे जाएंगे। इन नोटों को ट्रायल बेसिस पर बाजार में उतारा जाएगा और ये देखा जाएगा कि भारतीय लोग प्लास्टिक के नोटों को कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्रायल सफल रहता है तो प्लास्टिक के नोटों को बड़े पैमाने पर जारी करने पर विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस, 0.40% तक का चार्ज वसूलने की मिल सकती है मंजूरी



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें