बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। सोमवार को सामने आ रहे चुनाव परिणाम में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 15000 से ज्यादा वोटों की बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और राजद की उम्मीदवार रेखा कुमारी दूसरे और तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। चुनाव के परिणाम में बड़ी बढ़त के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आ गया है। प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है।
CM पर क्या बोले प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम में बड़ी बढ़त बनाने के बाद प्रशांत किशोर मीडिया के सामने आए और बयान जारी किया। प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा- “ये लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है। मुख्यमंत्री का चरित्र पब्लिक डोमेन में है। किसी काबिल आदमी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइए ताकि बिहार का विकास हो।” देखें बांकीपुर उपचुनाव का Live रिजल्ट।
पहला काम क्या करेंगे
इस सवाल पर कि बांकीपुर में जीत के बाद वह सबसे पहला काम क्या करवाएंगे? इस पर प्रशांत किशोर ने कहा- “अपनी ओर से जो हो सकेगा, बांकीपुर में सुधार का कार्य करवाएंगे। कुछ महीने में आपको सुधार दिखना शुरू हो जाएगा। मैं बांकीपुर को कोई बेंगलुरु नहीं बना दूंगा, लेकिन आपको सुधार देखनो को मिलेगा।”
भाजपा के लिए झटका
बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त भाजपा के लिए बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी। राज्यसभा जाने के बाद और बांकीपुर सीट से उनके इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हुए थे। भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाया था। हालांकि, चुनाव परिणाम भाजपा पिछड़ती हुई दिख रही है। वहीं, बिहार में विपक्षी दल राजद तीसरे नंबर पर खिसक गई है। ऐसे में ये परिणाम राजद के लिए भी खतरे की घंटी की तरह है।
ये भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव में ‘लालू प्रसाद यादव’ और ‘नीतीश कुमार’ भी लड़ रहे चुनाव, NOTA से भी कम वोट मिले
“नीतीश कुमार ने 20 सालों में कभी प्रशासन का गलत इस्तेमाल नहीं किया”, PK ने CM सम्राट चौधरी को घेरा









